
राष्ट्रीय शिया समाज (आरएसएस) के बैनर तले शिया समुदाय 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री उम्मीदवार के लिए नरेंद्र मोदी को समर्थन देगा। संगठन के प्रमुख और भाजपा एमएलसी बुक्कल नवाब ने सोमवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शिया मुस्लिम अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में हैं। भाजपा इकलौती पार्टी है, जिसने देश में 18% आबादी वाले शिया मुस्लिमों का ख्याल रखा। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने पर नवाब सपा के एमएलसी पद से इस्तीफा देकर भाजपा के साथ आ गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment