सोना खरीदना हुआ महंगा, जानिए क्या है सोने—चांदी का भाव | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 25 June 2018

सोना खरीदना हुआ महंगा, जानिए क्या है सोने—चांदी का भाव

नई दिल्ली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद घरेलू ज्वैलर्स की ओर से लगातार खरीदारी के चलते 50 रुपये बढ़कर 31650 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया है। चांदी हालांकि 100 रुपये गिरकर 40900 प्रति किलोग्राम की हो गई है। कीमतों में गिरावट इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के चलते हुई है।

व्यापारियों का मानना है कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग को पूरा करने के लिए की खरीदारी से कीमतों को समर्थन मिला है। लेकिन कमजोर वैश्विक संकेत ने इस बढ़त को सीमित कर दिया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.20 फीसद की गिरावट के साथ 1266.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.55 फीसद की गिरावट के साथ 16.33 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है। डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये के चलते गोल्ड का आयात महंगा हो गया है जिससे सोने की कीमतों को समर्थन मिला है।

देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 50 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 31650 रुपये और 31500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते दो सत्रों में सोने की कीमतों में 30 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। गिन्नी कीमतें हालांकि 24800 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर स्थिर रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad