अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार, हंगामा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 25 June 2018

अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार, हंगामा

इलाहाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के खेरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक अधिकक्ता की उस वक्त गोली मार दी, जब अधिवक्ता सोरांव तहसील जा रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। उधर तीन माह में तीन अधिवक्ताओं की हत्या से आक्रोशित वकीलों ने मुआवजे की मांग व बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करा हंगामा किया।


मिली जानकारी के मुताबिक कौडिहार कुरेसर रोड निवासी अविवक्ता लालबचन सोनी सोरांव तहसील में वकालत करते हैं। बताते हैं कि वह सोमवार सुबह अपनी बाइक से नेशनल हाईवे से होते हुए सोरांव जा रहे थे। रास्ते में नवाबगंज थाना क्षेत्र के खेरा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से अधिवक्ता लालबचन सोनी की पीठ व गर्दन कर गोली मारी और भाग निकले। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी अधिवक्ता को लोगों ने मेडिकल कालेज पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर साथी की गोली मार कर हत्या की सचूना मिलने पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और अस्पताल में मुआवजे की मांग करने के साथ बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नाराज अधिवक्ताओं ने जिला कचहरी के सामने भी जाम लगाने के साथ नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं मौके पर आईजी रमित शर्मा भी अन्य अधिकारियों संग एसआरएन अस्पताल पहुंच गए हैं और स्थिति को सभांलने के प्रयास में लगे हैं। बता दें कि इससे पहले वकील राजेश श्रीवास्तव और मेजा के एक वकील की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद भी अधिवक्ताओं ने हंगामा किया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad