डीआरएम कार्यालय में महिला कर्मी से लिपिक ने की छेड़छाड़, हंगामा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 25 June 2018

डीआरएम कार्यालय में महिला कर्मी से लिपिक ने की छेड़छाड़, हंगामा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के डीआरएम एनईआर कार्यालय में मंडल कार्मिक अधिकारी के कार्यालय में तैनात लिपिक द्वारा महिला सहयोगी से छेड़छाड़ के विरोध में डीआरएम ऑफिस में तैनात महिलाआें ने एक जुट हो डीआरएम ऑफिस का घेराव कर हंगामा किया। लिपिक पर आरोप है कि बीते शनिवार को अवकाश के बाद भी उसने अपनी महिला सहकर्मी को कार्यालय बुलाया और छेड़छाड़ की। डीआरएम ने मामले की जांच के आदेश दिया है।

जानाकारी के अनुसार डीआरएम एनईआर कार्यालय में मंडल कार्मिक अधिकारी के कार्यालय में तैनात लिपिक नरेंद्र मोहन पर आरोप है कि उसने शनिवार को छुट्टी होने के बाद भी महिला कर्मी को ऑफिस बुलाया और मौके पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह उससे बच कर निकली महिला कर्मी सोमवार को अपनी मां के साथ ऑफिस पहुंची और घटना से साथियों को बताया। इसके बाद महिलाओं समेत कर्मचारियों ने काम बंद कर हंगामा किया और डीआरएम के कमरे का घेराव किया।
उधर हंगामे के बीच खुद को बचाने के लिए आरोपी कर्मचारी बीमारी का बहाना बना रेलवे अस्पताल में भर्ती होने पहुंचा, लेकिन डॉक्टर ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। वहीं मामले की जानकारी हाने के बाद डीआरएम विजय लक्ष्मी कौशिक ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad