बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र सदर के अन्तर्गत ग्राम उजद्दीनपुर में अपनी निधि से बनी आरसीसी रोड का उद्घाटन करने पहुंचे सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव। इस लोकार्पण के मौके आमजन को संबोधित करते हुए उन्होंन भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े है। भाजपा सरकार का विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। पूर्व की सपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों पर उद्घाटन करके अपना श्रेय लेना चाहती है। उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार। जाति धर्म के नाम पर भावनाएं भडकाकर सत्ता तो हासिल कर ली किन्तु जनता के हित का कोई काम सरकार नही कर पा रही है
इस मौके पर मुख्य रूप से कामता प्रसाद यादव सदर विधानसभा अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि मो0 रिजवान संजय, छत्रपाल यादव, रामविलास यादव बीडीसी, सुनील यादव, रामसागर यादव पूर्व बीडीसी, कमलेश श्री रामलखन यादव, दिनेशचन्द्र यादव, रामसागर कश्यप, रामसेवक यादव, कमलेश, अवधराम, राम मनोहर, सुन्दरलाल, शत्रोहन यादव, अशोक यादव, मनोज, बाबुल मिश्रा बीडीसी, आदि लोग उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Thursday, 28 June 2018
कोटे से बने मार्ग के लोकार्पण पर पहुंचे विधायक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment