
एसपी कार्यालय द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति अनुसार गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना सफदरगंज पुलिस ने प्रातः 08.25 बजे थानाक्षेत्रांतर्गत ग्राम सुरजपुर खपरैला में बिदुर कहार के घर पर दबिश दी। जहां पुलिस टीम में शामिल थाना सफदरगंज के उ.नि. नरेन्द्र सिंह यादव, आरक्षी साजिद खां, आरक्षी सुरेन्द्र कुमार, आरक्षी रामनयन सिंह को मौके पर अभियुक्त इसी थाना क्षेत्रांतर्गत बिदुर कहार पुत्र स्व. देवतादीन को रंगे हाथ शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 97 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। अभियुक्त के विरूद्ध मुअस 170/18 धारा 60आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
Post Top Ad
Thursday, 28 June 2018
97 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment