दोनों होटल के मालिकों और स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 21 June 2018

दोनों होटल के मालिकों और स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज

लखनऊ। राजधानी में चारबाग स्थित दाे होटलों में मंगलवार को लगी आग के मामले में पुलिस ने SSJ होटल के सुपरवाइजर पंकज सिंह और सुरक्षा गार्ड राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दोनों होटल मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। बता दें पुलिस ने दोनों होटलों के मालिक व स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस ने विराट इंटरनेशनल और एसएसजे इंटरनेशनल होटल के मालिकों व स्टॉफ के खिलाफ एफआई दर्ज की है। बुधवार को एसपी विकास चंद त्रिपाठी के नेतृत्व में अग्निशमन सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम, एलडीए, फायर विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नाका में दुधमंडी गली में 6 होटलों की सघन चेकिंग की। जांच के दौरान सभी होटलों में अनियमितता पाई गई। 4 होटलों में यात्री रुके थे जिन्हें कल तक होटल खाली करने का नोटिस दिया गया है। वहीं, 2 होटल (मेघा तथा शक्ति लॉज) को संयुक्त टीम द्वारा सीज कर दिया गया। बता दें कि मंगलवार को आग सुबह 5 बजे एसएसजे इंटरनेशनल होटल के एसी प्लांट में लगी। आग ने सबसे पहले बेसमेंट में बने बार को चपेट में लिया। इसके बाद बगल में विराट होटल तक पहुंच गई थी। दोनों होटल में करीब 55 पर्यटक मौजूद थे। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 50 लोगों को बाहर निकाल लिया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad