शाहजहांपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छावनी परिषद एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वधान में विश्व योग दिवस के अवसर पर भव्य एवं विशाल योग शिविर का आयोजन ओसीएफ रामलीला मैदान में सम्पन्न हुआ। सुबह 5 बजे हजारों लोग फैक्ट्री स्टेट रामलीला मैदान में पहुंच गये। इस अवसर पर केन्द्रीय राजमंत्री भारत सरकार श्रीमती कृष्णाराज ने दीप प्रज्जवलित कर तथा महार्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मंत्री महोदया ने कहा कि हमारा देश पहले विश्व गुरू देश था और आज प्रधानमंत्री जी ने हमारे देश को विश्व गुरू बना दिया है। आज के दिन संसार के समस्त देशों में योग किया जा रहा है। विश्व के सभी देशों ने योग की महत्ता को जाना है आज संसार में लोग योग के माध्यम से अपने तमाम रोगों को दूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी जी के एक आहवान पर पूरे संसार के देशों और उनके नागरिकों ने योग की महत्ता को समझते हुए अपनाया है। मंत्री महोदया द्वारा प्रशिक्षकों को शील्ड देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर मंत्री महोदया ने ओसीएफ के बिग्रेडियर व अन्य अधिकारियों, तथा जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों को इतने बड़े व सफल योग शिविर के आयोजन पर सेना के जवानों योग में सम्मिलित होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, छात्र-छात्राओं, षिक्षकों आदि को बधाई दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी एवं मंत्री महोदया ने जनप्रतिनिधियों, जनता का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज यह सफल कार्यक्रम सबके सहयोग से हुआ है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, विधायक चेतराम, विधायक रोशनलाल वर्मा, बिग्रेडियर रूपेश मेहता, गुरविन्दर सिंह, जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, एसपीसिटी दिनेश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकार (वि0/रा0) सर्वेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, उपजिलाधिकारी सदर रामजी मिश्र, सीओ छावनी परिसर नागेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, प्रधानाचार्य एवं पीजी कालेज डाॅ. अवनीश मिश्र, कोपरेटिव बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, मुख्य प्रशिक्षक डाॅ. अवधेशमणि त्रिपाठी एवं मंच पर प्रदर्शन रामनिवास अग्निहोत्री, गीता पाण्डेय, ज्योति गुप्ता सहित शिविर में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन इंदु अजनवी ने किया।
Post Top Ad
Thursday, 21 June 2018
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य एवं विशाल योग शिविर का आयोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment