फिल्म ‘कारवां’ का ट्रेलर रिलीज | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 27 June 2018

फिल्म ‘कारवां’ का ट्रेलर रिलीज

इरफान खान की फिल्म ‘कारवां’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में इरफान खान अलग भूमिका में दर्शकों के सामने आए हैं। यह फ़िल्म ऐसे अनजान लोगों के करीब धू​मती हुई नजर आएगी जिनकी अनजाने में एक दूसरे से मुलाकात होती है और तीनों ही जीवन के विभिन्न पहलू से वाकिफ़ रखते है लेकिन इनका नसीब, ज़िन्दगी की इस विचित्र यात्रा में तीनो को एक साथ ला कर खड़ा कर देता है।

ट्रेलर में दिखाया गया कि तीन किरदार इरफान खान, दुलकर सलमान और मिथिला पारकर एक डेड बॉडी लेकर इधर से उधर चक्कर लगा रहे हैं। फिल्म को केरला के खूबसूरत इलाकों में फ़िल्माया गया है जो निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक सुखद अनुभव की तरह होगा। साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम दुलकर सलमान इस फ़िल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी नई शुरुआत करने के लिए तैयार है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad