प्रधानमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों से की बात | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 27 June 2018

प्रधानमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों से की बात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो एप्प के जरिए कुछ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों से बात की और जानने की कोशिश की कि इन योजनाओं से उन्हें कितना फायदा हुआ। 04 साल पहले जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार सत्ता में आई थी तो नारा दिया गया था सबका साथ-सबका विकास। इसी मकसद को हासिल करने के लिए मोदी सरकार ने पिछले 04 वर्षों में ऐसी अनेक योजनाएं शुरू की हैं जिससे समाज के आखिरी पायदान पर मौजूद लोगों को फायदा हो रहा है।

पिछले कुछ दिनों से नमो एप्प के जरिए प्रधानमंत्री मोदी खुद इन योजनाओं का जायजा ले रहे हैं। आज प्रधानमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की बात की जो पीएम के दिल के बेहद करीब है और जिन योजनाओं ने देश की एक बड़ी आबादी को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराया है। मोदी सरकार ने पिछले 04 साल में आम लोगों के लिए जिन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की शुरुआत की है उनमें पहला नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का आता है। सरकार की दूसरी सामाजिक सुरक्षा योजना है प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना और इसी क्रम में अगली योजना का नाम है अटल पेंशन योजना।

हम दुर्घटनाओं का सामना करने के लिए खुद को तैयार तो कर ही सकते हैं, आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना इसी उद्दश्य से शुरू की गई थी। इन घटनाओं को सुनकर बहुत दुःख होता है। किसी व्यक्ति के चले जाने से उसके परिवार को जो क्षति होती है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। लेकिन ऐसी मुश्किल घड़ी में परिवार को आर्थिक सबल मिले यह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना सफल फाईनेंशियल इंक्लूजन प्रोग्राम रहा, जिसने 3 साल, 2014-17 में 28 करोड़ नये बैंक खाते खोले गये, यह संख्या इस अवधि के दौरान पूरे विश्व में खोले गये सभी नए बैंक एकाउंट का 55% है।

उन्होनें कहा कि मैं खुश हूं कि अधिक महिलाओं के पास अब बैंक खाते हैं, महिलाओं के लिए जरूरी है कि वो वित्तीय मुख्यधारा में आए, 2014 से पहले देश में बीमा कवर किये गये लोगों की संख्या बहुत कम थी, जिसे बढाने और आम आदमी के जीवन के रिस्क को कवर करने की आवश्यकता थी, जिसके लिये विभिन्न बीमा एवं पेंशन योजनाओं को शुरु किया गया। देश का सामान्य जन सुरक्षा योजनाओं से वंचित था पर जन सुरक्षा योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सशक्त बना रही हैं।

जन सुरक्षा के तहत शुरू की गई योजनाएं अलग-अलग परिस्थितियों के लिए है और काफी कम प्रीमियम पर शुरू की गई है ताकि देश में हर क्षेत्र, हर तबके, हर आयु वर्ग से जुड़े लोग इनका लाभ उठा सकें।

हमने दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, आदिवासी और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबको बैंकिंग सुविधा से जोड़ा, जन सुरक्षा योजनायें आम जन को और खास तौर पर आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को सशक्त बना रही है जिससे संकट के समय वो मजबूती से खड़े रह सके

कुछ साल पहले तक बीमा बहुत छोटी आबादी तक सीमित हुआ करती थी लेकिन मोदी सरकार ने इसका दायरा बढ़ाया। ऐसी योजनाएं शुरू की जिससे आम लोग खासकर गरीब बीमा के दायरे में आ गए। ऐसी ही योजना है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना। ये योजना एक टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है जिसके तहत पॉलिसीधारक की मौत होने पर लाइफ इंश्योरेंस कवरेज मुहैया कराया जाता है। इस योजना में रिस्क कवरेज दो लाख रुपए है। 55 साल की अवधि के दौरान अगर किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो उसके नॉमनी को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 18 से 50 साल के लोगों के लिए है जो लोग ये पॉलिसी 50 साल के पहले लेते हैं, उन्हें लाइफ इंश्योरेंस का कवर 55 साल तक मिलेगा। योजना के तहत पॉलिसी धारक को हर साल 330 रुपए का प्रीमियम का देना होगा।

मोदी सरकार की दूसरी महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना है। इस योजना के तहत बीमा धारक को 2 लाख रुपए का एक्सीडेंट कवर मिलता है जबकि एक्सीडेंट के दौरान विकलांग होने पर 1 लाख रुपए का कवर मिलेगा। हालांकि अगर दुर्घटना के दौरान व्यक्ति की दोनों आंखों की रोशनी चली जाती है, या फिर उसके हाथ और पैर बेकार हो जाते हैं, तो भी 2 लाख रुपए का कवर पालिसी धारक को मिलेगा। कोई भी व्यक्ति जिसका किसी भी बैंक में बचत खाता है और उसकी उम्र 18-70 साल तक है, वो स्कीम का फायदा उठा सकता है। इसके लिए उसे हर साल महज 12 रुपए का प्रीमियम चुकाना होगा।

मोदी सरकार की तीसरी अहम सामाजिक सुरक्षा योजना का नाम अटल पेंशन योजना है। इस योजना का मकसद बुढ़ापे में आर्थिक मदद मुहैया कराना है। इस योजना का मकसद असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन के दायरे में लाना है। इससे उन्हें हर महीने सामाजिक सुरक्षा का फायदा मिलेगा।

निजी क्षेत्र में या ऐसे पेशों से जुड़े लोग जिन्हें पेंशन का फायदा नहीं मिलता, वे भी इस योजना में पेंशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 18 से 40 साल की उम्र के बीच का कोई भी व्यक्ति इस योजना में शामिल हो सकता है।

सरकार ने उम्र और जितनी पेंशन वो हर महीने लेना चाहता है, उसी के मुताबिक हर महीने पैसा जमा कराने के लिए नीति बनाई है। अटल पेंशन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए फॉर्म भरकर अपने बैंक में जमा कराना होगा। इस फॉर्म में अकाउंट नंबर, पत्नी या नॉमिनी का डिटेल लिखकर देना होगा। पेंशनधारक की मौत होने पर उसके नॉमिनी को एक मोटी रकम भी दी जाएगी। आज पीएम मोदी ने इन्हीं योजनाओं के लाभार्थियों से नमो एप के जरिए संवाद किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad