गोकशी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 June 2018

गोकशी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

उन्नाव।गौकशी करने वाले दो अभियुक्तो को एफ चैरासी पुलिस ने गिरिफ्तार कर जेल भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक एफ चैरासी राजेश को जानकारी मिली कि पुलिस चैकी उगू के अन्तर्गत ऊगू के चेयरमैन राधेश्याम शुक्ला की यूकेलिप्टस की बाग में कुछ गाय बंधी हुई है।ऊगू चैकी प्रभारी सुबोध यादव व चेयरमैन राधेश्याम शुक्ला के साथ बाग में पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने निरीक्षण के दौरान कुछ गाय व बछडे एक पेड से बधें देखे तो ग्रामीणों की सहायता से गाय व बछडो को बन्धन मुक्त करते हुए उन्हे सुरिक्षत स्थान पर भेज दिया।गौकशी की आशंका के चलते प्रभारी निरीक्षक ने चैकी प्रभारी ऊगू को पुलिस बल के साथ तैनात करते हुए गौकशी करने वालो को पकडने की योजना बनाइ।रात्रि के दौरान कुछ लोग एक बाइक नम्बर यूपी 35 पी 3913 लेकर चेयरमैन की बाग में पहुंचे तो वहां पहले से योजना के तहत मौजूद पुलिस व ग्रामीणों ने चारो तरफ से नाकाबन्दी करते हुए दो को धर दबोचा।पकडे गए अभियुक्तो ने अपना नाम अकरम पुत्र गुलाम निवासी असई आंट थाना कासिमपुर जनपद हरदोई,व अकरम पुत्र सफीक निवासी नसीमगंज कस्बा बागंरमऊ जनपद उन्नाव बताया।पकडे गए अभियुक्त थानाक्षेत्र एफ चैरासी के अन्तर्गत सैतां गावं में अपने किसी रिस्तेदार के यहा रहते थे और गौ कशी जैसे घिनौने काम को अन्जाम देते थे।पुलिस के अनुसार 16जून 2018 को थाना हाजा में गौ कशी का मुकदमा दर्ज किया गया था जिनकी तलास पुलिस को थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad