तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 26 June 2018

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग हाइवे पर देर रात ट्रक की चपेट में आ जाने से चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थानाक्षेत्र के पिलखिनी गांव निवासी स्व0 महावीर का 50 वर्षीय पुत्र मुन्ना लाल अपने भतीजे मानसिंह पुत्र स्व0 रामसिंह 40 के साथ मोटर साइकिल से गांव के ही रामदास के पुत्र राजेन्द्र की बारात मे गाजीपुर थानाक्षेत्र के सुकेती गांव गये थे रात लगभग 8.30 बजे लौटते समय जैसे ही यह लोग शहर के नउवा बाग बाईपास हाइवे पर पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहा ट्रक ने बाइक मे टक्कर मार दिया जिसके फलस्वरूप दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 नम्बर एम्बुलेंस ने घायलों को आनन फानन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना पाकर पुलिस ने जिला चिकित्सालय मर्चरी पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे मे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद दोनों परिजनों मे कोहराम मच गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad