गोण्डा। जिले के मोतीगंज क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात आर्थिक तंगी से गुजर रही कैंसर पीड़िता ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मोतीगंज क्षेत्र के सूर्यबली बनकटी के मजरा डुड़ाव के नानहू की पत्नी शिवकथा काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित चल रही थी। लेकिन आर्थिक तंगी के के कारण उनका इलाज ठीक से नहीं हो पा रहा था। यही नहीं परिवार को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसकेक चलते पीड़िता काफी परेशान थी।
बताते हैं कि मंगलवार देर रात पीड़िता ने अपने कमरे का दरवाजा बंद करके खुद को आग लगा ली। चीख-पुकार सुन कर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाकर उसे किसी तरह बचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ प्रियंवद मिश्रा ने बताया कि परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि महिला कैंसर से पीड़ित थी और इसी कारण परेशान रहती थी।


No comments:
Post a Comment