सीतापुर। आपातकाल के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने काला दिवस मनाया। जिला पंचायत के नेहरू हाल में जिले के एक सैकड़ा से अधिक लोकतंत्र सैनानियों को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने 1975 में लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल लगाकर पाप किया था, जिसे इतिहास में सदैव काला अध्याय के रूप में याद किया जायेगा। उन्होने कहा कि आज भाजपा पूरे देश में आपातकाल के विरोध में काला दिवस मना कर उस दौरान प्रताड़ित किये गये लोगो को सम्मानित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देशवासियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिन्तको एवं विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल कर लोकतान्त्रिक तानेबाने को भ्रष्ट करने का जो अपराध किया उसके लिये कांग्रेस को कतई माफ नहीं किया जायेगा। कांग्रेस का इतिहास तानाशाही व लोकतान्त्रिक परम्पराओं को नष्ट करने का रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि आपातकाल एक काला अध्याय के रूप में हमेशा याद किया जायेगा, लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस को अपने गिरेबां में झाकना चाहिये कि किस तरह उसने आपातकाल के द्वारा लोगो की आजादी छिनने का काम किया। कार्यक्रम संयोजक विश्राम सागर राठौर ने कहा कि भारत एक प्रजा तान्त्रिक देश है, लोकतंत्र का गला घोटने वालो को जनता कभी माफ नहीं करती है। सम्मानित होने वाले लोकतंत्र सैनानी के.जी.त्रिवेदी, बाबूलाल अग्रवाल, श्रीमती मीरा मेहरोत्रा पत्नी स्व. प्रकाश नाथ मेहरोत्रा, कैलाश मेहरोत्रा, राजाराम गुप्ता, सरदार त्रिलोक सिंह, हन्नूलाल, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा सहित अन्य सैनानियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये नगर अध्यक्ष गोविन्द भारती ने कहा कि आपातकाल के समय अनेक सामाजिक संगठनो के लोगो ने भी आपातकाल का भरपूर विरोध किया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विद्यार्थी परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं। आज भी यह संगठन देश को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के लिये कार्य कर रहें है। श्री भारती ने कहा कि लोकतंत्र सैनानियों ने यातनाये सह कर भी लोकतंत्र की रक्षा के लिये जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है, आज इन्हें सम्मानित करते हुये गर्भ की अनुभूति हो रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विश्राम राठौर, रामेन्द्र शुक्ला, रमाकान्त मिश्रा, अचिन मेहरोत्रा, डा.गोदावरी मिश्रा, संजय मिश्रा, अजय भार्गव, इन्दु सिंह चैहान, श्रीमती नीरज वर्मा, आकाश अग्रवाल, परीक्षित त्रिपाठी, अवनेन्द्र विक्रम सिंह, रोहित सिंह, जया सिंह, अवध बिहारी मिश्रा, नीरज वर्मा झल्लर, आशीष, राकेश गुप्ता, अरविन्द श्रीवास्तव, पंकज पाण्डेय, सहज गुप्ता, चाँद मोहम्मद, शैलेश महेन्द्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Post Top Ad
Wednesday, 27 June 2018
भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल के विरोध में काला दिवस मनाया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment