श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पंपोर पुलिस थाने से एके-47 राइफल के साथ गायब होने वाला विशेष पुलिस बल (एसपीओ) का एक अधिकारी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन में शामिल हो गया है। हिजबुल के प्रवक्ता बुरहान-उद्दीन ने स्थानीय समाचार एजेंसी को बताया कि इरफान अहमद डार समूह में भर्ती हो गया है।
प्रवक्ता ने कहा, पुलवामा जिले के नेहामा काकापोरा का रहने वाला एपीओ अहमद डार जो अपनी राइफल लेकर फरार हो गया था, वह हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया है। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि डार मंगलवार को पंपोर पुलिस थाने से एके-47 के साथ लापता हो गया था। डार को ढूंढ़ने के लिए खोज अभियान भी शुरू किया गया था।


No comments:
Post a Comment