कालपी(जालौन)। सपा सुप्रीमो के निर्देशन में कालपी नगर क्षेत्र में सपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर बैठकर वोट बनवाने में सहयोग करेगे तथा वोटरों के फर्जीवाड़े को रोकने का काम करेंगे।
समाजवादी पार्टी कालपी के नगर अध्यक्ष इरशाद खान की अध्यक्षता में सपाजनों की एक बैठक रविवार को संपन्न हुई। उक्त बैठक में नगर अध्यक्ष इरशाद खान ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं के इशारे पर लाखों फर्जीवोट बनाये गये है तथा भाजपा यही प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में अपनाकर फर्जी मत बनवाकर आगामी लोकसभा जीतने का कुत्सित प्रयास कर रही है। हम सभी सपाजन मिलकर नगर तथा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर बैठकर फर्जीवोट बनने को रोकेगे। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में फर्जी वोट न पड़ सके। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से बीरेन्द्र चैधरी, श्याम यादव सभासद, सैफ रजा, मुसैफ खान, शिवलाल वर्मा, परवेज अंसारी, शोएब पठान, साबिर बेग आदि ताम लोग सपाजन मौजूद रहे।
Post Top Ad
Sunday, 24 June 2018
वोटों के फर्जीवाड़ा को रोकेगे सपाजन- इरशाद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment