लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी में बैंक से काम निपटाकर मंगलवार को वापस घर जा रहे रिटायर्ड बुजुर्ग रेलवेकर्मी की बाइक में रायपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गया जिसे सूचना के बाद मौके पर पहुँचे परिजन बाइक से सीएचसी लेकर गये जहां डाक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।वही टक्कर मारने वाली दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हो गया।पुलिस ने टक्कर मारने वाले युवक व बाइक को कब्जे में ले लिया है।मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के भदेसुवा निवासी रिटायर्ड रेलवेकर्मी मेहंदी रजा(72वर्ष)मगंलवार की सुबह अपनी बाइक से सिसेंडी में स्थित बैंक में पैसे निकालने आये थे वहा से काम निपटाकर 12बजे के करीब वापस बाइक से घर जा रहे थे तभी रायपुर गाँव के पास सामने से तेज रफ्तार मे बाइक से आ रहे युवक सन्दीप निवासी इमालिहाखेड़ा ने मेंहदी रजा की बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुँचे परिजन गम्भीर रूप से घायल मेहदीरजा को बाइक से लेकर मोहनलालगंज सीएचसी पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।वही टक्कर मारने वाली बाइक चालक सन्दीप भी घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस दुर्घटना करने वाली बाइक व उसके चालक को थाने ले आये।


No comments:
Post a Comment