सवर्ण व्यवसाई पर हुए जानलेवा हमले एवं लूट के खिलाफ सड़क जाम | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 23 June 2018

सवर्ण व्यवसाई पर हुए जानलेवा हमले एवं लूट के खिलाफ सड़क जाम

बिहिया(जितेन्द्र कुमार)। भोजपुर जिले के अपराधी चुस्त और भोजपुर पुलिस सुस्त नजर आ रही है। जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं एवं पुलिसिया रवैये के खिलाफ आम जन मानस का गुस्सा फूट पड़ा है। देर रात सवर्ण व्यवसाई पर हुए जानलेवा हमले एवं लूट के खिलाफ बिहिया नगर के व्यवसाई संघ अपनी दुकानों को बंद कर सड़को पर उतर गया है। बिहिया थाना क्षेत्र के नगर स्थित डाक बंगला के समीप बिहिया नगर के ब्यवसाई संघ ने अज्ञात अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए अपनी अपनी दुकानें बंद कर बिहिया चौरास्ता मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही बिहिया सर्किल इस्पेक्टर संजय कुमार सिन्हा एवं बिहिया थानाध्यक्ष कुँअर प्रसाद गुप्ता घटना स्थल पर पहुँच सड़क जाम कर रहे लोगो को समझा बुझा कर जाम हटवाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन इस दौरान ब्यवसाई संघ अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम स्थल पर लगातार जमे हुए थे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सड़क जाम कर रहे लोगो को लगातार समझने के बाद बिहिया स्वर्ण ब्यवसाई संघ के अध्यक्ष जवाहर लाल शर्मा, दीपक आलोक मुख्य पार्षद नगर पंचायत व पार्षद बैजनाथ प्रसाद उर्फ भालू के से वार्ता के दौरान 72 घंटे के अंदर अपराधियो के गिरफ्तार करने के आस्वाशन के बाद जाम को हटाया गया। ब्यवसाई संघ ने बताया कि पुलिस से 72 घंटे के अंदर अपराधियो की गिरफ्तार की मांग की है वर्ना सभी के ब्यवसाई संघ दुबारा सड़क जाम कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad