ईरान में महिलाओं ने स्टेडियम में उठाया फुटबॉल मैच का लुत्फ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 26 June 2018

ईरान में महिलाओं ने स्टेडियम में उठाया फुटबॉल मैच का लुत्फ

ईरान में यह पहला मौका था जब महिलाओं को तेहरान के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियम में विश्व कप मैच देखने की स्वीकृति मिली और ईरान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद यह इन महिलाओं की स्वतंत्रता की जीत थी। महिलाएं काफी जोश में थीं और उन्होंने अपने गाल को राष्ट्रध्वज के रंगों में रंगा हुआ था। इन महिलाओं ने एक लाख दर्शकों की क्षमता वाले आजादी स्टेडयिम में लाइव स्क्रीनिंग के लिए पहुंचकर दिखा दिया कि विश्व कप का जादू उनके भी सिर चढ़कर बोल रहा है। ईरान की महिलाओं को 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से खेल स्टेडियमों में आने की इजाजत नहीं थी।

यह खुशी हालांकि उस समय आंसुओं में बदल गई जब पुर्तगाल के खिलाफ ईरान अंतिम लम्हों में विजयी गोल दागने से चूक गया जिससे टूर्नामेंट में टीम का सफर समाप्त हो गया। इन महिलाओं ने हालांकि कहा कि इसके बावजूद वह इस एतिहासिक दिन को सहेजकर रखेंगी जब उन्हें खुले में स्क्रीन पर राष्ट्रीय टीम को खेलते हुए देखने का मौका मिला। एक मनोवैज्ञानिक अरेजू ने कहा कि ऑनलाइन टिकट खरीदना काफी अजीब लग रहा था, स्टेडियम में आना काफी रोमांचक था।

उन्होंने कहा कि जब मैंने स्टेडियम में दर्शकों की गर्मजोशी महसूस की तो मैंने स्वयं से कहा कि मैं इस दिन को अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ लम्हों में से एक के रूप में याद रखना चाहती हूं। ईरान की पहले मैच में मोरक्को पर जीत के बाद हजारों प्रशंसकों के राजधानी की सड़कों पर उतरकर जश्न मनाने के बाद स्टेडियम को दर्शकों के लिए खोलने का फैसला किया गया था। इस जश्न में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं थीं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad