मीरापुर। स्थानीय पुलिस ने आज बुधवार को तीन ऐसे बदमाशों को पत्रकारों के सामने पेश किया जो उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से ट्रेक्टर को धोखाधड़ी व चोरी करके जनपद में लाते थे और यहां के भोले भाले किसानों को ओने पोने दामों में बैंच कर वारे के न्यारे कर मौज ले रहे थे। पुलिस ने इन तीन बदमाशों को मुखबिर की सूचना पर घेरते हुए इनकी निशानदेही पर एक बंद पड़े निर्माणाधीन मकान से लगभग लाखों रुपए की कीमत के लगभग दस ट्रेक्टरों को बरामद कर लिया। इसके अलावा एक बदमाश ट्रेक्टर की बरामदगी के दौरान भाग जाने में सफल रहा। मीरापुर पुलिस की इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ साथ डी आई जी सहारनपुर ने भी पुलिस दल की प्रशंसा की है। पुलिस ने सभी को जेल भेजकर चैथे फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के आधार पर मीरापुर थानाध्यक्ष मनोज चैधरी को किसी खास मुखबिर से सूचना मिली की उनके थाना क्षेत्र के गांव कैलापुर जसमोर में कुछ लोग एकत्रित हैं और वे एक महेंद्रा ट्रेक्टर को अन्य प्रांत से चोरी करके यहां के किसी किसान को ओने पोने दामों में बैंच रहे हैं। तब थानाध्यक्ष मनोज चैधरी ने सूचना को गंभीर मानते हुये मीरापुर थाने के एस एस आई जितेंद्र गिरी, सब इंस्पेक्टर शीतल कुमार, नीरज सिंह के अलावा कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, सुशील कुमार, प्रवीण कसाना, श्याम सुन्दर व सन्नी अत्री को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान को घेरकर चार लोगों को एक महेंद्रा ट्रेक्टर के साथ पकड़ लिया। तब इनमे से एक बदमाश मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस तीनों बदमाशों को ट्रेक्टर सहित मीरापुर थाने लाई और उक्त ट्रेक्टर के बारे में पूछताछ की तो पुलिस को उस समय आश्चर्य हुआ जब तीनों बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि नौ ट्रेक्टर और हैं जो रणवीर पुत्र हुकुमचंद निवासी कैलापुर जसमोर में स्थित रणवीर के नव निर्मित बंद पड़े मकान में खड़े किये हुए हैं। तब पुलिस ने सभी को साथ लेकर बदमाशों द्वारा बताये ग्रे स्थान पर छापामारी की तो बात सही निकली। पुलिस ने यहां से नौ ट्रेक्टर बरामद कर अपने कब्जे में कर लिये। पुलिस ने यहां से महेंद्रा कंपनी के आधा दर्जन ट्रेक्टर व दो दो ट्रेक्टर सोनालिका व आयशर कंपनी के बरामद किये। पकड़े ग्रे बदमाशों ने अपने नाम रणवीर के अलावा अजय पुत्र रणवीर व मुलायम पुत्र जयप्रकाश निवासीगण कैलापुर जसमोर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर बताये। पुलिस ने आज सभी तीनों बदमाशों को पत्रकारों के समक्ष पेश किया तो बदमाशों ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि वे ट्रेक्टरों को अन्य प्रांतों से चोरी व धोखाधड़ी से यहां पर लाकर भोले भाले किसानों को बैंचने का काम करते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव तिवारी ने पुलिस दल को शाबाशी दी है। इस पूरे मामले में जानसठ के पुलिस क्षेत्राधिकारी एस के एस प्रताप की भूमिका भी बेहद सराहनीय रही। डी आई जी ने भी पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा की है। बताया गया है कि उक्त बदमाश महेंद्रा ट्रेक्टर को ही ज्यादातर अपना निशाना बनाते थे। पुलिस ने सभी बदमाशों को जेल भेज दिया है। मीरापुर पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा चारों और हो रही है।
Post Top Ad
Wednesday, 27 June 2018
मीरापुर पुलिस ने तीन बदमाशों को चोरी के दस ट्रेक्टरों सहित किया गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment