सपा के समीक्षा प्रभारी का हुआ भव्य स्वागत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 27 June 2018

सपा के समीक्षा प्रभारी का हुआ भव्य स्वागत

मीरापुर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सभी प्रकोष्ठों के संगठन की समीक्षा कार्यक्रम के अर्न्तगत समीक्षा प्रभारी बनाकर भेजे गए सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजेश यादव आज बुधवार के दिन अपने काफिले के साथ जनपद बिजनौर से जिला संगठन की समीक्षा कर जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा मीरापुर पहुंचें जहां सपा के मीरापुर नगर अध्यक्ष जीशान शिबली के नेतृत्व मे मोन्टी तिराहे पर मीरापुर के सैंकड़ों सपा कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष व समीक्षा प्रभारी ब्रिजेश यादव ने कार्यकर्ताओ को आगामी लोकसभा चुनाव मे जी जान से जुट जाने का आह्वान किया। स्वागत करने वालो में नगर महासचिव गय्यूर मेवाती, जहीर राव, यामीन सभासद, सुऐब कुरैशी, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोरव जैन, कारी फुरकान, शादाब आलम, मनसब अंसारी, अहसान कुरैशी, अनवार कुरैशी, शीबू खान, अक्की सरदार, फखरूदीन, नाजिम, जुनेद तेवड़ा, मोनिश और मोनू मूंछ आदि रहे। स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय मुजफ्फरनगर की और बढ़ गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad