मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सयंोजक रेवतीनंदन सिंघल के नेतृत्व में अनेक व्यापारी नेताओं ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन देकर उन्हे अवगत करायाकि शहर व मंडी क्षेत्र में निरंतर चोरी की घटनाएं बढ रही है इसके साथ ही चैन लूटने और दुपहिया वाहनों को चुरा लेने की घटनाएं भी बढ रही है जिन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है न ही ऐसी घटनाओं का खुलासा हो पा रहा है।व्यापारी नेताओं ने अपने ज्ञापन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया कि शहर में यातायात पुलिस वाहनों को कंट्रोल नहीं कर पा रही है जिसके कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है इस जाम के कारण अनेक बार एम्बुलैंस में यात्रा कर रहे मरीजों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड रहा है। टाउनहाल रोड महावीर चैक व मीनाक्षी चैक पर पुलिस पिकेट होने के बाद भी ई रिक्शा वालो व टैम्पू की वजह से हर समय जाम की स्थ्ािित बनी रहती है व्यापारी वर्ग भी इससे पीडित है और उनका धंधा चैपट हो रहा है पुलिस अधीक्षक से मांग की गयी है कि वे बढ़ती हुई चोरियों पर लगाम लगाते हुए पिछले दिनों घटित घटनाओं का शीघ्र खुलासा करे और लोगों को राहत दिलाये इसके साथ ही यातायात पुलिस को भी निर्देशित करे कि शहर में जाम की स्थिति से मुक्ति दिलायी जाये। रेवतीनंदन सिंघल ने एसएसपी से ये भी कहा कि यदि समस्याओं के निराकण में उनके संयुक्त व्यापार मंडल की आवश्यकता हो तो व्यापारी वर्ग इसके लिए तैयार है। ज्ञापन देने वालो में राजकुमार नरूला, प्रमोद मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, अशोक कंसल, संजय मित्तल, राजेंद काट,ी प्रवीण खेडा, प्रमोद टांक, नरेंद्र मित्तल लोहिया बाजार वाले, रामकुमार तायल, बलविंद्र सिंह, विश्वदीप बिट्टू, नरेंद्र राजकुमार रहेजा, अशोक, पवन वर्मा, प्रवीन जैन आदि मौजूद रहे।
Post Top Ad
Wednesday, 27 June 2018
संयुक्त व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment