कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गीता नगर निवासी एक पिता ने पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। हवस में अंधे पिता ने बीतीरात जबरन अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म ही नहीं किया बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
बुरी तरह से घबरायी बेटी ने डायल 100 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता ने आपबीती बताई और इसके बाद अपनी माँ के साथ पीड़िता थाने आई। इंस्पेक्टर ने बेटी के बयान के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता व मॉ के बीच सम्बंध ठीक न होने के कारण वह काफी समय से अपनी मॉ के साथ ननिहाल में रहती थी। कुछ दिनों से पिता का वहां पर आना-जाना शुरु हो गया। बीते कुछ दिन पूर्व पिता ने उसकी मॉ को भरोसा दिलाया कि वह सुधर गया है जिसके बाद वह पिता के साथ काकादेव थाना क्षेत्र में स्थित ओ ब्लाक गीता नगर में रहने आ गई। लेकिन कुछ समय से पिता उसे गलत निगाह से देखने लगा। 25 जून की देर रात पिता ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। बुरी तरह से घबराई युवती ने घटना की जानकारी अपनी मॉ समेत डायल 100 में फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले आई। यहां पर उसके बयान के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर काकादेव राजीव सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप बेटी ने अपने पिता पर लगाया है। बेटी के बयान के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वहीँ आरोपी पिता ने भी अपनी बेटी से दुष्कर्म करने की बात स्वीकारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है।


No comments:
Post a Comment