Published at :24th June, 2018, 4:28 PM
मुजफ्फरनगर। वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फ़ायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने घेरा बन्दी कर दबोचा जिसमे अँधेरे का फायदा उठा एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा जबकि एक बदमाश को फायरिंग के दौरान पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की है जिसके पास से तमंचा कारतूस सहित एक बिना नम्बर की मोटरसाईकिल भी की बरामद । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज बीती देर शाम थाना नई मंडी पुलिस के एस आई अजय कुमार व् रामवीर सिंह भोपा रोड बाईपास पर वाहन चैकिंग कर रहे थे । तभी भोपा की तरफ से एक बाईक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया मगर बाईक सवार दोनों युवकों ने चैकिंग कर रही पुलिस पर फ़ायरिंग कर दी और शहर की तरफ अपनी मोटरसाईकिल दौड़ा दी । वहीं चैकिंग कर रही पुलिस ने जहां आलाधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी वहीं दूसरी तरफ वायरलेश पर भी सूचना फलैश करा भाग रहे दोनों युवको का पीछा शुरू कर दिया । वहीं बदमाशों की सूचना फ़्लैश होते ही आस पास के थानो का फ़ोर्स भी मोके की और दौड़ पड़ा उधर पुलिस को अपने पीछे आता देख मोटरसाईकिल सवारों ने अपनी मोटरसाईकिल मोहल्ला शांति नगर की गली नम्बर एक में घुसा दी और किसी तरह दुकानों की आड़ लेकर फिर से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिए वहीं पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्यवाही में फायर किये जिस पर एक बदमाश अँधेरे का फायदा उठाकर मोके से भागने में कामयाब रहा तो वहीं दूसरी तरफ गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने घेरा बन्दी करते हुए धर दबोचा । पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक तमंचा ३१५ बोर , २ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर व् दो खोका कारतूस सहित एक बिना नम्बर की मोटरसाईकिल बरामद की पकड़े गए बदमाश से जब पुलिस ने पूछ ताछ की तो पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम फिरोज उर्फ़ शिब्बू पुत्र नूर मोहम्मद निवासी नूर मस्जिद के पास किदवई नगर थाना शहर कोतवाली होना बताया जिस पर थाना शहर कोतवाली सहित जनपद मेरठ में भी कई मुक़दमे दर्ज है वहीं जनपद मु नगर से इस बदमाश पर २५ हजार का इनाम घोषित था । वहीं दूसरी तरफ पकड़े गए बदमाश ने अपने भागे साथी का नाम आमिर पुत्र यासीन निवासी खतौली होना बताया है । बदमाश के पकड़े जाने की सूचना पर कई थानो के फ़ोर्स के साथ ही थाना पभारी नई मंडी हरशरण शर्मा सहित सीओ नई मंडी योगेन्द्र सिंह भी मोके पर पहुंचे गए थे । पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया है ।
No comments:
Post a Comment