एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का सीएम योगी ने किया स्वागत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 28 June 2018

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का सीएम योगी ने किया स्वागत

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार की सुबह लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे तो एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां से पीएम मोदी संतकबीर नगर के मगहर के लिए रवाना हो गये।
पीएम मोदी का विशेष विमान गुरुवार की सुबह करीब साढे़ नौ बजे लखनऊ के एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने पीएम को गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया। पीएम का स्वागत करने वालों में सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री आशुतोष टण्डन और महापौर संयुक्ता भाटिया शामिल थीं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad