सहारनपुर महोत्सव में कवियों का जादू सिर चढ़कर बोला | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 24 June 2018

सहारनपुर महोत्सव में कवियों का जादू सिर चढ़कर बोला

सहारनपुर। सहारनपुर महोत्सव के सांस्कृतिक पंडाल में देशभर से आये कवियों द्वारा प्रवाहित हास्य, ओज व प्रेमरस की त्रिवेणी में श्रोता
आधी रात तक डूबकी लगाते रहे। कवियों ने वाह-वाही बटोरते हुए श्रोताओं को अंततक बांधे रखा। जिला प्रशासन व उद्योग विभाग द्वारा डाॅ. वीरेन्द्र आज़म के संयोजन में आयोजित कवि सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश के राज्य मंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार)डाॅ. धर्मसिंहसैनी,नगर के तीनवयोवृद्ध कवियों डाॅ. सुखबीर सिंह सैनी, शिवराजराजू व जयप्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उक्त तीनों वयोवृद्ध कवियों को मुख्य अतिथि डाॅ धर्म सिंह सैनी, संयोजक डाॅ. वीरेन्द्र आज़म, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन व अपर जिलाधिकारी वित्त विनोद शर्मा ने शाॅल, माल्यार्पण व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।कार्यक्रम में मेयर संजीववालिया, भाजपानगराध्यक्ष अमितगगनेजा, जिलाधिकारी आलोक पांडेय, सचिव प्राधिकरण डी.पी सिंह सहित अनेक अधिकारी व गणमान्य लोग शामिल रहे।
कवि सम्मेलन उस समय अपने शिखर पर पहुंच गया जब भीलवाड़ा से आये योगेन्द्र शर्मा ने 1965 युद्ध के अमर शहीद ‘वीर अब्दुल हमीद’ की शहादत पर कविता पेश की-‘याद है मां ने कहा था पीठ दिखलाना नहीं, दूध की सौगंध तुमको हार कर आना नहीं, शान हिन्दुस्तान की बेटा तुम्हारे हाथ है, हौंसले से युद्ध लड़ना मां तुम्हारे साथ है।’इस रचना पर श्रोताओं ने खडे़ होकर योगेंद्र के सम्मान में तालियां बजाकर उन्हें अपना समर्थन दिया। इसके अलावाडाॅ.विजेन्द्रपाल शर्मा, डाॅ. आर पी सारस्वत व मोहित संगम ने भी अपनी रचनाओं सेश्रोताओं सेवाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का संचालन डाॅ.वीरेन्द्र आज़म ने और कवि सम्मेलन का संचालन सर्वेश अस्थाना ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad