मतदाता पुनरीक्षण दिवस पर गायब मिले बीएलओ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 24 June 2018

मतदाता पुनरीक्षण दिवस पर गायब मिले बीएलओ

उरई(जालौन)। निर्वाचन आयोग द्वारा 24 जून को मतदाता पुनरीक्षण दिवस का प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रमों के निर्देशों को बीएलओ के द्वारा अच्छीखासी चपत लगाई गई। ज्यादातर मतदान केन्द्र जहां बंद रहे वहीं जो खुले भी वहां बीएलओ नही पहुंचे जिससे मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूचियों का आम मतदाता पुनरीक्षण भी नही कर पाया।
उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा चुनाव मतदाता सूचियों के चैबीस जून को पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इसके पहले निर्वाचन से जुडे़ सभी अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्वाचन नामावलियों के मतदान केन्द्र पर पुनरीक्षण के आदेश दिए गए थे। यहीं नही निर्वाचन आयोग के निर्देश थे कि सभी बीएलओ अपने क्षेत्र का भ्रमण कर घर-घर जाकर मतदाताओं को सत्यापन करेगे। लेकिन जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में ऐसा कुछ भी देखने को नही मिला। किसी भी वार्ड में बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन करने की जहमत नही उठाई। जिसके चलते आज का मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम अधिकारियों की उदासीनता एवं बीएलओ की लापरवाही भेंट चढ़ गई। उरई के मोहल्ला गणेशगंज माध्यमिक विद्यालय में पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने माना कि उन्होंने नगर के अस्सी प्रतिशत बूथों का निरीक्षण किया जिसमें ज्यादातर मतदान केन्द्र बंद मिले तो कहीं बीएलओ गायब मिले। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में जो लोग दिवंगत हो चुके है उनका नाम सूचियों से काटना है और जो युवक युवतियां 18 साल के हो चुके है उनका नाम मतदाता सूचियों में जोड़ा जाना चाहिए। सदर विधायक ने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के फ्लाप शो साबित होने के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया। जिसके कारण बूथों तक आम मतदाता अपना नाम सूचियों में नही देख पाया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad