उरई(जालौन)। अखिल भारतीय वैश्य महिला एकता परिषद जनपद-जालौन के तत्वाधान में आज शाम पांच बजे मोनी मंदिर उरई में श्रीमाता संकटा महारानी मैया जी के आशीर्बाद से शर्बत एवं फल वितरण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि सम्मानित श्रीमती नीलेश कुमारी महिला थाना प्रभारी एवं डा.श्रीमती रेनू चन्द्रा तथा बरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती संध्या पुरवार ने राहगीरों को शर्बत पिलाकर इस पुण्य कार्य का शुभारंभ किया। संगठन की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति बंसल ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया एवं सभी को आश्वस्त कराया कि संगठन हमेशा ऐसे सामाजिक कार्य आगे भी करता रहेगा। महिला पदाधिकारियो ने इस पुनीत कार्य मे बढ़चढकऱ प्रतिभाग किया। महिला पदाधिकारियो में श्रीमती पुष्पा अग्रवाल, श्रीमती सीमा गर्ग, श्रीमती प्रियंका सेठ, श्रीमती रजनी सेठ, श्रीमती रेखा सुहाने, श्रीमती लक्ष्मी सुहाने, श्रीमती रत्ना कनकने, श्रीमती रानी अग्रवाल, श्रीमती आरती अग्रवाल, श्रीमती चित्रा गुप्ता, श्रीमती रश्मि गुप्ता, श्रीमती माधुरी पंडोखर, श्रीमती संगीता अग्रवाल, श्रीमती सुधा गुप्ता, श्रीमती ज्योति गुप्ता, श्रीमती पूर्णिमा, बंसल श्रीमती सुमन इत्यादि महिला पदाधिकारियो ने कार्यक्रम को पूर्णयता सफल बनाया।
Post Top Ad
Sunday, 24 June 2018
निर्जला एकादशी पर शर्वत वितरण किया महिलाओं ने
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment