कालपी(जालौन)। रविवार को जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर के निर्देशन में तहसील कालपी कदौरा व्लाक के ग्राम बागी में राजस्व विभाग की टीम के द्वारा द्वारा एंटी भूमाफिया अभियान के अन्तर्गत सरकारी तथा सार्वजनिक जमीनो से अवैध कब्जों को हटाकर 0.924 हैक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मौके पर शमसान स्थल, कब्रिस्तान तालाब, चकरोड एवं नाली से अस्थाई अतिक्रमण को चिंहित कर हटवाया गया। महेवा विकास खंड के ग्राम मे राजस्व निरीक्षक काशीप्रसाद के साथ मुन्नीलाल लेखपाल हरेन्द्र सिंह सेंगर, मुन्ना सिंह, दयाशंकर, ग्राम प्रधान तथा ग्राम के अन्य संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की कार्यक्रम योजना के तहत सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का अभियान चल रहा है।अगर किसी भी व्यक्ति ने सरकारी जमीन में कब्जा करने का प्रयास किया तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। तीनों गांवों से सरकारी एंव सार्वजनिक जमीन से अवैध कब्जे हटाये गये। अतिक्रमण हटाने के दौरान अफरा तफरी का माहौल का माहौल दिखाई दिया। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
Post Top Ad
Sunday, 24 June 2018
राजस्व टीम ने सार्वजनिक भूमि से हटाए अवैध कब्जे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment