
पटना. मुफ्त में सब्जी नहीं देने पर पुलिसवालों ने एक नाबालिग को चोरी का आरोप लगाकर 19 मार्च को जेल भेज दिया था। 54 दिनों बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जब पता चला तो उन्होंने इस मामले में फौरन कार्रवाई के आदेश दिए। अफसरों से कहा कि वे 2 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपे। पीड़ित लड़के के परिजनों के मुताबिक, पुलिस वाले उनके बच्चे से अक्सर मुफ्त में सब्जी ले जाते थे। एक दिन उनके बेटे ने सब्जी नहीं दी। इस पर पुलिस के जवानों ने धमकी दी। कुछ दिन बाद बाइक चोरी करने का झूठा आरोप लगाकर उसे जेल भेज दिया। पीड़ित के पिता ने बताया कि 3 महीने से हम थाने से लेकर एसएसपी ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment