नहीं रहे वरिष्ठ छायाकार अनिल विश्वकर्मा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 24 June 2018

नहीं रहे वरिष्ठ छायाकार अनिल विश्वकर्मा

जौनपुर। जनपद से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ छायाकार अनिल विश्वकर्मा का रविवार को निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर परिजनों, क्षेत्रीय लोगों सहित पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों के अनुसार श्री विश्वकर्मा पिछले कई महीनों से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से ग्रसित चल रहे हैं। जौनपुर से लेकर मुम्बई तक उपचार कराया गया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। पिछले दो दिनों से उन्हें नगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार नगर से सटे राम घाट पर हुआ जहां तमाम राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, अधिवक्ता, पत्रकार, शिक्षक आदि मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से श्री विश्वकर्मा को अंतिम विदाई दिया। बता दें कि वह अपने पीछे पत्नी सहित 3 पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। मुखाग्नि उनके बड़े भाई ने दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad