सहारनपुर। 86 यूपी बटालियन एनसीसी के किसान विद्या मन्दिर इंटर कालेज पानसर में चल रहे कैम्प के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 72 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के कैडेट कपिल कुमार और विशाल गौतम ने संयुक्त रूप से प्रथम ए जेवी जैन डिग्री कालेज, सहारनपुर की नेहा पंवार द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर कैडेट तुषार शर्मा रहे।
कैम्प कमाण्डेंट मेजर महाबीर सिंह रावत के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण में जहां एक ओर वृक्षारोपण अभियान तथा अभियान चलाया गया जिसमें विद्यालय प्रांगण में पौधे लगाए गए तथा स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत विद्यालय परिसर की सफाई की गई एवं ग्राम दाउदपुर के ग्रामीणों को स्वाच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कैम्प मेजर महाबीर सिंह रावत ने कैडेटस का आहवान किया कि वे अपने एवं अपने परिवार जनों के जन्मदिन के अवसर पर एक-एक वृक्ष लगाएं एवं उनकी देखभाल करें साथ ही कैम्प की समाप्ति के बाद भी अपने घर एवं गांव में निरन्तर स्वाच्छता के विषय पर जागरूकता बढाने का कार्य करते रहे। कैम्प में बालिकाओं की कबडडी प्रतियोगिता में 86 यूपी बटालियन एनसीसी सहारनपुर की छात्राओं ने 83 यूपी बटालियन एनसीसी की छात्राओं को 23-6 अंकों से हटाकर बाजी मारी। कैडेटस को लेफ्टिनेन्ट गौरव मिश्रा ने एचआईवी एडस के खतरे से सावधान करते हुए उससे बचाव एवं फैलाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। कैप्टन सुभाष चन्द सागर ने कैडेटस को किसी भी आपदा के समय किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी। कैप्टन ब्रहमपाल सिंह एवं सेकण्ड आॅफिसर राजीव काम्बोज ने कैडेटस को फायरिंग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर सूबेदार सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, कुलविन्दर सिंह, सोहन सिंह, हवलदार काबुल सिंह, हरपाल सिंह तुलसी, मलकीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, नवीन कुमार गुप्ता, सुहेल अहमद, परविन्द्र तोमर, राहुल पाल, अशोक कुमार, सुनील कुमार, महकार सिंह एवं सुखबीर सिंह का सहयोग रहा।
Post Top Ad
Saturday, 23 June 2018
एनसीसी कैडेटों ने किया पौधारोपण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment