सेवरही/कुशीनगर।एसडीएम तमकुहीराज त्रिभुवन ने सेवरही ब्लाक गोदाम का भी स्टाक सत्यापन किया गया, मौके पर विपणन अधिकारी सेवरही ,पूर्ति निरीक्षक सेवरही उपस्थित थे, आख्या निम्न है—–(1)अभी तक पूरा राशन गोदाम मे नही पहुचा है, परिवहन ठेकेदार को चेतावनी दी गई कि माह की 20 तारीख तक शासन द्वारा निर्धारित समय तक राशन पहुचना चाहिए अभी तक नही पहुचा है, सुधार नही हुआ तो परिवहन ठेका निरस्त होगा, (2)लगभग 3200 राशन भरी बोरिया पुरानी मदो की रखी हुई है जिसे वापस कराने की कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया. (3) उपस्थित पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि कोटेदार को तौल कर अपने सामने राशऩ गोदाम से वितरित कराए, व गोदाम पे दुकानदारो से पलेदारी के नाम पे पैसे न लिये जाये, ताकि गाव मे पूरा राशन पहुचे, व कार्ड धारकों को निर्धारित मूल्य से वितरण हो (4) गाव मे राशन पहुचने का सत्यापन लेखपाल करेगे, अगर सत्यापन मे कमी पाई गई तो कोटेदार के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी. (5) पर्यवेक्षण अधिकारी ब्लाक स्तरीय अधिकारी/ कर्मचारी होगे, अपने सामने तौलवा कर निर्धारित मूल्य पर राशन कार्डधारको को देगे, अगर वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता उजागर होने पर सम्बन्धित कोटेदार के विरुद्ध विधिक कार्रवाई होगी। यदि पर्यवेक्षण अधिकारी लापरवाही करेगा तो निलम्बित किया जाएगा।
Post Top Ad
Saturday, 23 June 2018
एसडीएम तमकुहीराज ने किया विपणन गोदाम का निरीक्षण, दिया निर्देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment