जामिया के पास बैग के अंदर मिला महिला का शव, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 June 2018

जामिया के पास बैग के अंदर मिला महिला का शव, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

दिल्ली के जामिया इलाके के पास एक बैग के अंदर महिला का शव मिलने से इलाके में खौफ पैदा हो गया है। बैग में मिले शव को देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि महिला की हत्या गुरुवार की सुबह की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। ताकि जल्द से जल्द मुख्य आरोपी का पता लगाया जा सकें। फिलहाल अभी महिला की पहचान नहीं की जा सकी है।

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह सरिता विहार थाना पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि दिल्‍ली के जामिया इलाके के पास एक बैग पड़ा है और उसमें किसी महिला की लाश है। इस जानकारी के मिलते ही पुलिस मौके पर ही पहुंच गई और शव को कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहला अभी तक इस बात का पता नहीं लगाया जा सका है कि महिला की हत्‍या कैसे और किसने की है।

महिला की उम्र 25 से 30 के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्‍या कहीं और की गई है और यहां पर लाकर बैंग में उसे फेंक दिया गया । पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad