नई दिल्ली। आपातकाल के विरोध में बीजेपी आज के दिन को काला दिवस के रूप में मना रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी सहित बीजेपी के कई बड़े नेता प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं।
इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल के लिए माफी जरूर मांगी है, लेकिन उसके डीएनए में इमरजेंसी है। इसके उदाहरण के तौर पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा संस्थानों को दोषी ठहराने का उदाहरण दिया। इसके साथ ही रविशंकर प्रसाद ने कुलदीप नैयर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान कुलदीप नैयर ने हिम्मत दिखाई थी।
उन्होंने कहा कि कुलदीप नैयर इंडियन एक्सप्रेस के मालिक रामनाथ गोयनका, केआर मल्कानी ने बड़ी लड़ाई लड़ी। उन्होंने ये भी कहा कि कुलदीप नैयर से उनके वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन वे उन्हें सैल्यूट करते हैं। बता दें कि कुलदीप नैयर भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार हैं। जिन्होंने आपातकाल के समय पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई थी।


No comments:
Post a Comment