एनकाउंटर का खौफ: लखनऊ के गैंगस्टर रुस्तम ने YouTube पर जारी किया वीडियो | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 27 June 2018

एनकाउंटर का खौफ: लखनऊ के गैंगस्टर रुस्तम ने YouTube पर जारी किया वीडियो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपराधियों पर इस कदर शिकंजा कसना शुरू किया कि अपराधी थर्राने लगे। ताबड़तोड़ हो रही मुठभेड़ों (एनकाउंटर) ने अपराधियों की कमर तोड़ कर रख दी। इसके चलते अपराधियों में पुलिस का खौफ इस कदर बैठ गया है कि वह अब अपनी हत्या की आशंका जताते हुए वीडियो जारी करने लगे हैं।

ताजा मामला राजधानी लखनऊ के सीरियल किलर भाइयों में रुस्तम का है। इस गैंगस्टर रुस्तम ने YouTube पर एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें उसने अपनी जान को खतरे की बात कही है। तिहाड़ जेल में बंद लखनऊ के गैंगस्टर रुस्तम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 9 मिनट 10 सेकंड के इस वीडियो में रुस्तम ने कई बाते कहीं। उसने लखनऊ में तैनात इंस्पेक्टर सरोजिनी नगर डीके शाही पर फर्जी एनकाउंटर में मार देने की आशंका जताई। डीके शाही के साथ एसटीएफ में इंस्पेक्टर विनय गौतम पर यही आरोप लगाया है।

रुस्तम ने वायरल किए वीडियो में अपने भाई की हत्या की बदले की पूरी कहानी बताई। वायरल हुए वीडियो में उसने कहा कि वह जीना चाहता है। उसने कहा कि बड़ी साजिश के तहत इंस्पेक्टर डीके शाही उसकी हत्या करवा सकता है और उस हत्या को एनकाउंटर बना दिया जाएगा। गैंगस्टर रुस्तम के इस वायरल वीडियो से यूपी पुलिस में हड़कंप मच गया है। सलीम सोहराब के साथ रुस्तम भी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। तीनों भाई उत्तर प्रदेश ही नहीं दिल्ली और हरियाणा के शार्प शूटर और गैंगस्टर हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad