“फन्ने खान” के नए पोस्टर में मिलिए रजनीकांत से | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 5 July 2018

“फन्ने खान” के नए पोस्टर में मिलिए रजनीकांत से

टीज़र के साथ फिल्म की एक झलक देने के बाद, फन्ने खान के निर्माताओं ने अब सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया है।पोस्टर में रजनीकांत की झलक ने सुपरस्टार और फिल्म के बीच संबंध जानने के लिए दर्शकों को उत्साहित कर दिया है।

हाल ही में रिलीज हुए पोस्टर में अनिल कपूर के किरदार से रूबरू करवाया गया था तो वही फ़िल्म के नवीनतम पोस्टर में ऐश्वर्या और राजकुमार के साथ सुपरस्टार रजनीकांत नज़र आ रहे है।फ़िल्म के पोस्टर में ऐश्वर्या के हाथ एक रस्सी से बंधे हुए और राजकजमार राव ने एक दुपट्टे के साथ अपना चेहरा छुपा रखा है, तो वही अनिल कपूर फ़िल्म रोबोट से रजनीकांत का मुखौटा पहने हुए दिखाई दे रहे है।

दिलचस्प बात है अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और रजनीकांत इससे पहले फ़िल्म रोबोट में एक साथ काम कर चुके है और अब इस पोस्टर के साथ दोनो की वापसी का आभास हो रहा है।अपनी तरह की एक म्यूजिकल कॉमेडी, “फन्ने खान” एक पिता की कहानी के बारे में जो अपनी महत्वाकांक्षी सिंगर बेटी का सपना पूरा करना चाहते है।यह न सिर्फ कई वर्षों के बाद ऐश्वर्या और रजनीकांत की वापसी है लेकिन ऐश्वर्या और अनिल कपूर भी 17 साल के लंबे अंतराल के बाद एक साथ वापसी कर रहे है।

ऐश्वर्या राय बच्चन इस फ़िल्म में सिंगिंग सेंसेशन की भूमिका में नज़र आएंगी। वही, अभिनेता राजकुमार राव फ़िल्म में ऐश्वर्या के प्रेमी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।”फन्ने खान” के साथ अतुल मांजरेकर निर्देशन के क्षेत्र में अपनी नई शुरुआत कर रहे है।गुलशन कुमार द्वारा प्रस्तुत यह फ़िल्म टी-सीरीज़ और आरओएमपी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तहत बनी है। अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित “फन्ने खान” भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, और आरओएमपी के नॉमिनीज़ द्वारा निर्मित है।

अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म 3 अगस्त 2018 के दिन रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad