IRCTC ने एक लाइव स्ट्रीमिंग मैकेनिज्म डेवलप किया | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 5 July 2018

IRCTC ने एक लाइव स्ट्रीमिंग मैकेनिज्म डेवलप किया

नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने रेलवे की वेबसाइट पर इस लाइव स्ट्रीमिंग को लॉन्च किया है। IRCTC ने एक लाइव स्ट्रीमिंग मैकेनिज्म डेवलप किया है जो पैसेंजर्स को ट्रेन में खाना कैसे बनता है और सर्व होता है इसकी जानकारी देगा।

इसके लिए यूजर्स को IRCTC की वेबसाइट पर जाकर गैलरी लिंक के अंदर वीडियो सेक्शन में जाकर देखा जा सकता है। यह सेवा फिलहाल पायलट तौर पर शुरू की गई। इस स्ट्रीमिंग को रीजन और सब-रीजन के हिसाब से देखा जा सकता है। रेलवे ने अपने एक बयान में कहा कि लाइव स्ट्रीमिंग से IRCTC बेस किचन में बनने वाले खाने की क्वॉलिटी में लोगों का भरोसा और पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इससे पहले IRCTC ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल लॉन्च किया था CCTV फुटेज के जरिए स्वच्छता स्तर में खामियों का पता लगाता था। यह मॉड्यूल वोबोट नाम की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और विजन कंप्यूटिंग कंपनी के सहयोग से विकसित किया गया है।

इसके अलावा IRCTC ने ई-वॉलेट पेश किया था जिसे यूजर्स टिकट बुक करते समय इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इसका इस्तेमाल केवल एंड्रॉयड एप (IRCTC Rail Connect) से ही किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad