संचारी रोगों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सजग -सी0एम0ओ0 | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 5 July 2018

संचारी रोगों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सजग -सी0एम0ओ0

अम्बेडकरनगर।संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।मीडिया गोष्ठी में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि जुलाई माह में संचारी रोगों की रोक थाम हेतु प्रभारी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाये जाने के निर्देश शासन द्वारा दिये गए हैं।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ओ0पी0गुप्ता द्वारा बताया गया कि संचारी रोग जैसे मलेरिया फाइलेरिया डेंगू जे0ई0 मस्तिष्क ज्वर एवं चिकनगुनिया मच्छरों के काटने अशुद्ध पेयजल के सेवन जलभराव खुले में शौच नालियों में जल प्रवाह रुकने एवं कूड़े कचरे का निस्तारण प्रतिदिन न होने के कारण होते हैं।संचारी रोगों के रोक थमा हेतु व्यक्तिगत साफ सफाई कूड़े कचरे का निस्तारण शुद्व पेयजल का सेवन करें।हैण्ड पम्प के आस पास पानी न जमा होने दे बेकार पड़े टूटे बर्तनों को नष्ट कर दे ।जिला मलेरिया अधिकारी डॉ निधि मिश्रा के निर्देशन में जिले में रोगों से बचाव हेतु लरविसाइडल का छिड़काव एवं सोसररिडक्शन हेतु व्यापक कार्यवाही की जा रही है।डॉ निधि मिश्रा ने बताया कि सभी सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 5एवं जिला चिकित्सालय अम्बेडकर नगर में दस बेड आरक्षित कर दिया गया है तथा आवश्यक औषधियां सभी चिकित्सालयो पर उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad