
पहले सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और भारत ने कई मौकों पर विपक्षी टीम को परेशानी में भी डाला। हांलाकि, अंतिम क्षणों में चीनी ताइपे ने बेहतरीन खेल दिखाया और 25-21 से जीत दर्ज की।
अगले दोनों सेट में चीनी ताइपे एकतरफा जीत दर्ज करने में कामयाब रहा। दूसरे सेट में भारतीय खिलाड़ी बिल्कुल भी प्रभाव नहीं डाल पाए और चीनी ताइपे ने सेट को 25-16 से अपने नाम किया।
तीसरे सेट में भारतीय टीम वापसी नहीं कर पाई और चीनी ताइपे ने 25-15 से जीर्त दर्ज करते हुए मैच अपने नाम किया।

No comments:
Post a Comment