
अमन ने तीरंदाजी में पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में रजत चौहान, अमन और अभिषेक वर्मा की टीम को फाइनल में शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया से हार मिली और ऐसे में भारतीय टीम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
भारतीय तीरंदाज अमन शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन पहुंचे, जहां ढोल बाजों के साथ उनका स्वागत किया गया।
अमन को लेने के लिए यहां उनके रिश्तेदार, दोस्त और परिजन मौजूद थे। इस अवसर पर उन्हें पीरागढ़ी से नागलोई तक ढोल नगाड़ों के साथ गाड़ी में ले जाया गया। इस कारण नागलोई से पीरागढ़ी तक की सड़क पर लंबा जमा लगा रहा।

No comments:
Post a Comment