11 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 10 August 2018

11 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आप अपना मन शान्त रखें व क्रोध उत्पन्न करके परेशानी को और न बढ़ाएं। धन का व्यय अधिक हो सकता हैं या अचानक किसी आफत का भय भी रहेगा। वाहन चलाने में पूर्ण सावधानी रखें, अकस्मात् से बचें।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आप के लिए आनन्ददायक व उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहेगा। पत्नी-सन्तान से सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बन्धुओं से बिगड़े हुए सम्बन्धों में सुधार आएगा। स्त्रियों से मित्रता बढ़ेगी, लेकिन सम्बन्धों में मजबूरी न आने दें।

मिथुन राशिफल— आज आपको मानसिक बैचेनी हो सकती हैं, अपनी बोली पर पूर्ण काबू रखें। कठोर वचन बोलकर किसी का ह्रदय न दुखाएं और ना ही किसी को ठेस पहुचाएं। उच्च एवं वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ अच्छा तालमेल बैठाएं।

कर्क राशिफल—आज यात्रा का योग बनेगा, लेकिन सावधानी पूर्ण रखें। यात्रा के दौरान चोरी-चकारी पर नज़र रखें। परीक्षा एवं अभ्यास में अन्य के विश्वास में न रहें, परिश्रम को ही पारसमणि समझे। व्यापार में अनुकूल वातावरण रहेगा।

सिंह राशिफल— आज महत्वपूर्ण कार्य में शान्त मन से या अनुभवी व्यक्ति से परामर्श करके ही आगे बढ़े। पूर्व में प्रारम्भ किये गए कार्यों में यदि योग्य ध्यान न रखा तो विघ्न व रुकावटें आ सकती हैं। प्रवास या यात्रा करने में परेशानी हो सकती हैं।

कन्या राशिफल— आज के दिन आपकी पुराने मित्रों से मिलन-मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक ऋण से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं व प्रतिस्पर्धी को परास्त करने के आयोजन में सफलता मिलेगी। मातृपक्ष की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

तुला राशिफल— आज आप दैनिक व्यवसाय में लाभ प्राप्ति हेतु अपने पुराने अनुभव पर अवश्य नज़र रखें। आपकी धन कमाने की मनोकामना आज पूर्ण होगी एवं वाँछित वस्तु की प्राप्ति भी होगी। विद्यार्थी मित्रों की अभ्यास के प्रति रूचि रहेगी।

वृश्चिक राशिफल— आज आप यदि सन्तान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है तो चिन्ता दूर होगी या राहत मिलेगी। मित्रों एवं नज़दीकी लोगों को परामर्श देने में मर्यादा रखें। आर्थिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी, लेकिन फ़िज़ूल खर्च पर काबू रखें।

धनु राशिफल— आज आप अनावश्यक व्यय से बचें। हो सके तो भलाई के कार्यों से दूर ही रहें। व्यापार में बिना अनुभव के निवेश न करें। तर्क-वितर्क व परस्पर वाद-विवाद परिवार में न होने दें। किसी गलत निर्णय से कार्य बिगड़ सकते है।

मकर राशिफल— सरकारी कर्मचारिओं के लिए दफ्तर का वातावरण मन के अनुकूल रेहगा, ऊपरी अधिकारी का सहयोग आपके साथ होगा। निम्न कर्मचारी के प्रति आप अपना स्नेह रखें। महत्वपूर्ण कार्य शीघ्रता से कर पाएंगे।

कुम्भ राशिफल— आज आपका दिन शानदार यादों के साथ व्यतीत हो सकता है। मान-सम्मान, यश तथा कीर्ति में वृद्धि होगी। विवाहादि शुभ कार्यों की बातचीत आगे बढ़ेगी तथा सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने की आपकी इच्छा परिपूर्ण होगी।

मीन राशिफल— आज आप अपनी अनावश्यक भौतिक इच्छाओं पर काबू रखें। हाथ में लिए हुए शुभ कार्यों में हानि एवं अपयश प्राप्त हो सकता है। सिरदर्द, आधासीसी जैसे रोगों में सावधानी बरते, रक्तचाप या मधुमेह के रोगी है तो आज लापरवाही न रखें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad