12 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 11 August 2018

12 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन सुख एवं आनन्द के साथ आपके भाग्य का उदय होता नज़र आएगा। यदि आप लेखक हैं या कोई महाशोध निबन्ध लिख रहे हैं तो आप आज उत्साह के साथ कार्य कर पाएंगे। पत्नी और सन्तानपक्ष से मनमुटाव हैं तो समाधान होगा।

वृषभ राशिफल— आज आपको अपने क्रोध व कटु बोली पर काबू रखना होगा, परिवार में तनाव हो सकता हैं। परस्पर वाद-विवाद या तर्क-वितर्क जैसी स्थिति में मौन ही रहें। भलाई के कार्य में अपयश मिल सकता हैं। आर्थिक व्यय से बचें।

मिथुन राशिफल— आज आपका दिन शुभ एवं मंगलमय व्यतीत होगा। व्यवसाय में धनलाभ होगा लेकिन आर्थिक लालच में न पड़े। व्यापार या खरीदी के कारण यात्रा हो सकती हैं। दैनिक व्यापार में कुछ नया करने की सोच अच्छी रहेगी।

कर्क राशिफल— आज आपने महत्वपूर्ण कार्य का आयोजन योजनानुसार नहीं किया तो विघ्न या रुकावटें आ सकती हैं। अनावश्यक आर्थिक व्यय से बचें, बचत करने के बारे में सोचें। प्रवास या यात्रा में परेशानी हो सकती हैं, सम्भलें।

सिंह राशिफल— मित्रों एवं बन्धुओं से सहकार प्राप्ति हेतु सम्पर्क बनाये रखें। शंका को छोड़ेंगे तो भाई-बन्धुओं के साथ सम्बन्ध में सुधार हो सकता हैं। पत्नी की कार्यकुशलता की कद्र करें, सम्मान देना सीखें। मानसिक शान्ति बनाये रखें।

कन्या राशिफल— आज आप कोई भी कार्य का प्रारम्भ करने से पहले उसके सकारात्मक एवं नकारात्मक पहलुओं पर योग्य विचार कर लें। खाँसी, सिरदर्द जैसी शारीरिक मुश्किलों को दबाएं नहीं, वैद्यकीय सलाह लें। रक्तचाप व मधुमेह के रोगी हैं तो सावधानी रखें।

तुला राशिफल— आज के दिन आपकी अधिकतर मनोकांक्षाएँ पूर्ण होंगी एवं महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता भी मिलेगी। नौकरी के कार्यक्षेत्र में आपका पूरा दबदबा रहेगा। कुछ अनचाही घटनाओं को दूर कर के परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक राशिफल— आज भाग्य के आधार पर होने वाले कार्यों में यदि आपके संचित कर्म शुभ हैं तो सफलता के द्वार खुलेंगे। व्यवसाय में असोचनीय व अविरत लाभ का प्रवाह प्रारम्भ होगा। घर में कोई धार्मिक कार्य करना चाहते हैं तो आज आप कर पाएंगे।

धनु राशिफल— आज आपकी धर्म कार्य के प्रति आस्था बढ़ेगी। परेशानी में मित्रों व परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। यदि आप नौकरी में हैं तो उच्च अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होकर तरक्की के लिए सिफारिश करेंगे। मान बढ़ेगा।

मकर राशिफल— आज महत्वपूर्ण कार्य में शान्त मन से या अनुभवी व्यक्ति से परामर्श करके ही आगे बढ़े। शेयर बाजार या सट्टा जैसे कार्यों में निवेश न करें, समय साथ नहीं देगा। माता को शारीरिक कष्ट हो सकता हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आप वाणी माधुर्य से बिगड़े कार्य या सम्बन्ध को पुनः स्थापित कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति के ऊपर ध्यान केंद्रित करें। विद्यार्थिओं को अभ्यास में रूचि रहेगी व गुरुजनों का स्नेह बढ़ेगा। स्नेहीजनों से सहायता मिलेगी।

मीन राशिफल— आप आज वस्त्राभूषण की खरीदी कर पाएंगे। आपकी मनोकांक्षा पूर्ण होगी एवं वाँछित वस्तु की प्राप्ति भी होगी। उत्तम मित्रों से मिलन-मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी। दैनिक व्यवसाय में लाभप्राप्ति हेतु अपने पुराने अनुभव पर अवश्य नज़र रखें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad