उप्र : भदोही के यशस्वी ने अंडर-19 में भारत को दिलाई जीत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 11 August 2018

उप्र : भदोही के यशस्वी ने अंडर-19 में भारत को दिलाई जीत

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के क्रिकेट खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका और भारत के अंडर-19 क्रिकेट मैच में नाबाद 128 गेंद पर 114 रन बनाते हुए भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई। इस वजह से सोशल मीडिया पर वह खूब वायरल हो रहे हैं। लोग उसे हाथों-हाथ ले रहे हैं। उसकी इस सफलता के लोग मुरीद बन गए हैं।
यह मैच श्रीलंका में खेला जा रहा है। इसमे श्रीलंका की टीम ने 50 ओवर में 212 रनों के लक्ष्य दिया था। लेकिन भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी यशस्वी की धुँवाधार बैटिंग ने भारत को 42.4 ओवर में ही आठ विकेट से जीत दिलाई। जायसवाल के इस प्रदर्शन की चर्चा भदोही जिले में जोरों पर है। लोग यशस्वी के उम्दा पारी से काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर खशी का इजहार कर रहे हैं। यशस्वी जायसवाल भदोही जिले के सुरियावां बाजार के रहने वाले हैं। उनके पिता पेंट की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बहुत संघर्ष करते हुए भारत की अंडर-19 टीम में अपनी जगह बनाई है। उनके संघर्ष से प्रभावित होकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें अपने घर बुलाकर अपना बैट भेंट करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी। सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी यशस्वी के साथ अंडर-19 टीम में शामिल हैं। लेकिन तेंदुलकर टेस्ट के लिए चयनित हुआ जबकि यह वन-डे के लिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad