8 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 August 2018

8 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्य यथाशीघ्र ही कर पाएंगे। जो जातक सरकारी कर्मचारी हैं, उनके लिए दफ्तर का वातावरण मन के अनुकूल रहेगा, ऊपरी अधिकारी का सहयोग आपके साथ रहेगा। निम्न कर्मचारी के प्रति आप अपना स्नेह दें।

वृषभ राशिफल—आज आपको कई महत्वपूर्ण विचारों में पराधीनता का आश्रय लेना होगा। मित्रजनों व रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता हैं, बिन मांगी सलाह-सूचन न दें। ईर्ष्या से हाथ में लिए हुए कार्यों में नुकसान हो सकता हैं।

मिथुन राशिफल—आज के दिन आपको घरेलु एवं भौतिक ऐशो-आराम के सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको नौकरी, व्यापार-धन्धा और उस सम्बन्ध के कार्य करने में आसानी से सफलता प्राप्त होगी। सुख और द्रव्य की प्राप्ति, प्रगति के साथ-साथ अच्छा आरोग्य भी मिलेगा।

कर्क राशिफल— आज आप परोपकार के कार्यों को अग्रता देंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में सावधानी रखें। भौतिक सुख-सुविधा एवं व्यर्थ के व्यय से बचें। अधिक लालच न करें, यात्रा टालें। आज आप खान-पान में सावधानी रखें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य सम्भालें।

सिंह राशिफल— आज आपको सार्वजानिक एवं सत्कर्म के कार्यों में यश व कीर्ति आसानी से मिलेगी। नौकरी करने वाले जातक वरिष्ठ अधिकारिओं के साथ अच्छा तालमेल बैठा पाएंगे। दैनिक व्यापार में परिवर्तन के बारे में सोचेंगे या करेंगे।

कन्या राशिफल— नौकरी से जुड़े लोगों के लिए लाभ का दिन हैं। यदि आप वकील, डॉक्टर, प्राध्यापक या ज्योतिषी हैं तो किसी अनुपक्षित लाभ की प्राप्ति अधिक ही होगी। स्त्री के साथ सम्बन्धों में मिठास रहेगी। आंतो में कफ होने से खाँसी परेशान कर सकती हैं।

तुला राशिफल— अगर आप भूमि-भवन के कार्यों से जुड़े हैं तो व्यस्तता के साथ आमदनी भी बढ़ेगी। पिताजी से मान-सम्मान बढ़ेगा, बिगड़े सम्बन्ध में सुधार या विचारों में एकवाक्यता आएगी। व्यापार के कार्यस्थल पर स्थिति लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल— आज आप व्यापार में आय-व्यय का संतुलन बना कर चलें। अति ज़रूरी न हो तो यात्रा को टालें। मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखें। श्वास, दमा या खाँसी के मरीज़ हैं तो आज आप विशेष ध्यान रखें।

धनु राशिफल— आज आप व्यापार की उलझनों को अपने बुद्धिबल व चतुराई से सुलझा पाएंगे। निवेश किये गए रुपयों में धीमी गति से लाभ मिलेगा। श्वसुर पक्ष की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। धर्म और भाग्यवर्धन के सुअवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशिफल— आज आप रुका हुआ कार्य आसानी से पूर्ण कर सकते हैं। वरिष्ठ व्यक्तियों एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन खरीदना चाहते हैं तो इच्छा की पूर्ति होगी। कोर्ट-कचहरी में न्याय आपके पक्ष में आएगा। श्वसुर पक्ष से मदद मिलेगी।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन वाँछित वस्तु की प्राप्ति एवं मनोकांक्षा की पूर्ति सामान्य श्रम से हो सकेगी। किसी राजनैतिक व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा व आपके रुके हुए कार्यों की पूर्ति उनसे हो पाएगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने का योग हैं।

मीन राशिफल— आज आप आर्थिक आदान-प्रदान में सचेत रहें, कष्ट हो सकता है। यात्रा में कष्ट एवं हानि हो सकती है। स्वास्थ्यहीनता के साथ दुर्घटना का भय भी रहेगा। पूर्व में प्रारम्भ किये गए कार्यों में विघ्न आने की आशंका रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad