पति के दोस्त ने महिला से बलात्कार करके चाकुओं से गोदा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 10 August 2018

पति के दोस्त ने महिला से बलात्कार करके चाकुओं से गोदा

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला में मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आयी है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त की पत्नी को बहाने से बाइक पर बैठाकर जंगल में उसके साथ बलात्कार किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसपर ताबड़तोड़ चाकू से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर जब लोग दौड़े तो आरोपी मौके से भाग गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची हरगांव थाने की पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरगांव ने बताया कि आरोपी की गिरफ़्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं जल्द उसे सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

पुलिस के मुताबिक, खीरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला अपने काम से सीतापुर आई हुई थी। गुरुवार की शाम को वह अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान उसके पति का दोस्त मोटर साइकिल से उधर से गुजर रहा था। महिला का कहना है कि उसके पति के दोस्त ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। महिला का आरोप है कि शाम को करीब 7 बजे आरोपी उसे ककराई चौकी क्षेत्र में नहर के किनारे जंगल में जबरन सूनसान जगह ले गया। यहां वह महिला से छेड़छाड़ करने लगा।

आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने मुंह दबा लिया और चाकू दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। किसी तरह महिला आरोपी के चंगुल से छूटी तो उसके शोर मचाया। इस पर आरोपी ने उसे चाकू से कई वार करके घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला को लहूलुहान देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad