भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस की संघर्ष यात्रा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 29 August 2018

भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस की संघर्ष यात्रा

मुंबई- पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने शुक्रवार से राज्य सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी संघर्ष यात्रा निकालने की जानकारी दी है। संघर्ष यात्रा की 31 अगस्त यानी शुक्रवार को कोल्हापुर से की शुरूआत होगी और 8 सितंबर को पुणे में उसका पहला चरण पूरा होगा।

चव्हाण ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए एक भी वादों को भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया है। सरकार ने बार-बार झूठ बोलकर जनता को गुमराह और उनके साथ विश्वासघात किया है। चव्हाण ने कहा सरकार के विरोध में 31 अगस्त से राज्य में जनसंघर्ष यात्रा निकाली जाएगी। छत्रपति राजर्षी शाहू महाराज की कर्मभूमि कोल्हापुर के अंबाबाई का आशिर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ होगा। 31 ऑगस्त से 8 सितंबर की कालावधि में यह यात्रा पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सातारा, सांगली, सोलापुर, पुणे जिले में जनता से संवाद स्थापित करते हुए सरकार की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा।

चव्हाण ने बताया कि पुणे शहर में 8 सितंबर को विशाल जनसभा में जनसंघर्ष यात्रा का पहला चरण पूरा होगा। इस संघर्ष यात्रा में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad