जनसंघर्ष का तूफान उखाड़ फेंकेगा भाजपा की सत्ता- कांग्रेस   | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 29 August 2018

जनसंघर्ष का तूफान उखाड़ फेंकेगा भाजपा की सत्ता- कांग्रेस  

 
मुंबई –  कांग्रेस ने भाजपा की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मल्लिकार्जुन खर्गे ने कहा है दलितो. आदिवासियों और मुस्लिमों पर अत्याचार करनेवालों को सरकार संरक्षण दे रही है। लिहाजा अत्याचार घटनाओं में वृद्धि हुई है। इस अत्याचारी और तानाशाही सरकार के विरूद्ध जनसंघर्ष का बादल उमड़ रहा है। यह तूफान भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकेगा।
 
पार्टी कार्यालय गांधीभवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए खर्गे ने  केंद्र और राज्य सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता त्रस्त हो गई है। पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ाकर सरकार जनता को लूट रही है।  महाराष्ट्र जैसे पुरोगामी विचारधारा के राज्य में  समाज सुधारकों की हत्या करनेवाले खुलेआम घूम रहे हैं। सरकारी मशीनरी पुरोगामी विचारधारा के लोगों के मानवाधिकारों का हनन कर रही है। सरकार के विरोध में बोलनेवालों को नक्सलवादी और देशद्रोही ठहराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएएस की विचारधारा पर देश चला रहे हैं।
खर्गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जीतिवाद और धर्मवाद की विचारधारा फैलानेवालों का हमेशा से विरोध किया है।जिन लोगों ने कई वर्षों से तिरंगे राष्ट्रध्वज को स्वीकार नहीं किया वही लोग आज हमें राष्ट्रभक्ति सीखा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए खर्गे ने कहा कि  “ना खाऊंगा ना खाने दूंगा” का दम भरनेवाले जब से सत्ता में आए हैं, बैंक घोटाले बढ़ गए हैं।  इन घोटालेबाजों को सरकार का संरक्षण है। राफेल विमान खरीदी, गुजरात स्टेट गैस काार्पोरेशन में हजारो करोड़ का घोटला, मॉब लिंचिंग की घटना, दलित अत्याचार की घटनाओं पर प्रधानमंत्री मोदी संसद में नहीं बोलते।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad