
एपल गुरुवार को एक ट्रिलियन डॉलर (68 लाख करोड़ रुपए) मार्केट कैप वाली कंपनी बन गई। बुधवार को 6% तेजी के बाद एपल के शेयर में गुरुवार को कुछ गिरावट आई लेकिन जल्द ही तेजी लौटी और शेयर 1% से ज्याद चढ़ा। अमेरिकी शेयर बाजार में ट्रेडिंग शुरू होने के आधे घंटे में ही कंपनी ने ये मुकाम हासिल कर लिया। एपल ये आंकड़ा छूने वाली अमेरिका की पहली और दुनिया की दूसरी कंपनी है। इससे पहले नवंबर 2017 में शंघाई के शेयर बाजार में पेट्रोचाइना का मार्केट वैल्युएशन इस स्तर पर पहुंचा था। हालांकि कारोबार खत्म होने पर ये एक ट्रिलियन से नीचे आ गया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment