स्वतंत्रता दिवस पर सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष प्रार्थना सभाओं का होगा आयोजन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 11 August 2018

स्वतंत्रता दिवस पर सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष प्रार्थना सभाओं का होगा आयोजन

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पूर्व की भॉति जनपद के सभी मन्दिरों, गुरूद्वारों, बहाई धर्म स्थलों एवं बौद्व धर्म स्थलों एवं अन्य धर्म स्थलों पर राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर राष्ट्र की प्रगति समृद्वि एवं उन्नति के लिये विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी जितेन्द्र मोहन सिंह ने आईपीएन को बताया कि जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा के निर्देशानुसार मन्दिरों हेतु पंडित हरि प्रसाद, मस्जिदों हेतु मौलाना खालिद रसीद फिरंगी महली, गुरूद्वारों हेतु अध्यक्ष गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा नाका/आलमबाग, गिरिजाघरों हेतु विशप चर्च/सिविल वैक्लेन, बहाई धर्म स्थलों हेतु जगदीश गांधी बहाई केन्द्र जेसी बोस मार्ग तथा सभी बौद्व धर्म स्थलों हेतु भिक्षु प्रज्ञानन्द, रिसालदार पार्क लखनऊ को कार्यक्रम संयोजक मनोनीत किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad